परमवीर चक्र - भारत का सबसे बड़ा सैन्य सम्मान

समान्य जानकारी/Basic Info.

1) यह तीनों भारतीय सेनाओं (थल,जल तथा वायु) के जवानों को दुश्मन के सामने बहादुरी के सर्वोत्कृष्ट कार्य या आत्म बलिदान के लिए दिया जाने वाला सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है।
2) इसकी शुरुआत तो 15 अगस्त 1947 को ही कर दी गई थी लेकिन भारत का सर्वोच्च पद अर्थात गवर्नर जनरल ब्रिटिश गवर्नमेंट के अधीन होने के कारण इस पुरस्कार को अनुमति नहीं मिली तथा भारत के पूर्ण गणराज्य बनने के बाद अर्थात 26 जनवरी 1950 को इसे स्थापित किया गया।
3) 2018 तक यह पुरस्कार भारतीय सेना के 21 जवानों को प्रदान किए गए जिनमें 14 जवानों को मरणोपरांत इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया, इनमें 20 जवान भारतीय थल सेना से तथा एक जवान भारतीय वायु सेना से था।
4) सबसे पहले इस पुरस्कार से कुमाऊं रेजीमेंट के मेजर सोमनाथ शर्मा को बडगाम की लड़ाई के लिए 3 नवंबर 1947 सम्मानित गया तथा आखिरी बार यह पुरस्कार 7 जुलाई 1999 को जम्मू और कश्मीर राइफल्स रेजीमेंट के कैप्टन विक्रम बत्रा को दिया गया।
5) परमवीर चक्र का हिंदी अनुवाद 'बहादुरी का अंतिम पहिया' के रूप में किया जाता है।

पदक/Medal

1) परमवीर चक्र का पदक वृताकार होता है जो कास्य का बना होता है इस वृत्ताकार पदक का व्यास 35 मिलीमीटर होता है।
2)पदक के आगे के भाग पर बीच में भारत का राष्ट्रीय प्रतीक उपरे हुए घेरे में दिखाई देता है जो चार वज्र की प्रतियों के बीच में है,वज्र देवताओं के राजा इंद्र का हथियार है जो ऋषि दधीचि के बलिदान का प्रतीक है जिन्होंने वृत्र राक्षस का वध करने के लिए देवताओं को अपनी हड्डियां दान की थी उन्हीं की हड्डियों से वज्र का निर्माण हुआ।
3)पदक की दूसरी ओर हिंदी तथा अंग्रेजी में परमवीर चक्र लिखा हुआ है।
4) पदक धारण करता इसे बेंगली रिबन के साथ अपनी कमीज के बायी और लगाते है

प्राप्तकर्ता/Recipient

1. मेजर सोमनाथ शर्मा

कुमाऊं रेजिमेंट के मेजर सोमनाथ शर्मा को बडगांव की लड़ाई (जम्मू और कश्मीर) में उनकी बहादुरी के लिए 3 नवंबर 1947 को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। 

2. जदुनाथ सिंह

राजपूत रेजीमेंट के नायक जदुनाथ सिंह को 1947 भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान नौशेरा (जम्मू और कश्मीर) में उनके साहस के लिए उन्हें 6 फरवरी 1948 को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

3. रामा राघोबा राणे

बॉम्बे सैपर्स रेजिमेंट के सेकंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे को 1947 भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान नौशेरा में उनके पराक्रम के लिए 8 अप्रैल 1948 को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

4. पीरु सिंह

राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट के कंपनी हवलदार मेजर पीरु सिंह जी को 1947 भारत पाक युद्ध के दौरान जम्मू कश्मीर के तिथवाल में उनकी बहादुरी के लिए 17 जुलाई 1948 को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

5. कर्म सिंह

सिख रेजीमेंट के लांस नायक कर्म सिंह को 1947 भारत-पाक युद्ध के दौरान तिथवाल में उनकी बहादुरी के लिए 13 अक्टूबर 1948 को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

6. गुरबचन सिंह सलारिया

1 गोरखा राइफल्स रेजीमेंट के गुरबचन सिंह सलारिया को कांगो संकट के दौरान उनकी बहादुरी के लिए उन्हें 5 दिसंबर 1961 को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

7. धन सिंह थापा

8 गोरखा राइफल्स के मेजर धन सिंह थापा को 1962 के भारत चीन युद्ध के दौरान लद्दाख में उनके पराक्रम के लिए 20 अक्टूबर 1962 को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

8. जोगिंदर सिंह

सिख रेजीमेंट के सूबेदार जोगिंदर सिंह को 1962 के भारत चीन युद्ध के दौरान टोंगपेन ला में उनकी बहादुरी के लिए 22 अक्टूबर 1962 को उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

9. शैतान सिंह

कुमाऊँ रेजीमेंट के मेजर शैतान सिंह को 1962 के भारत चीन युद्ध के दौरान उनकी बहादुरी के लिए 18 नवम्बर 1962 को उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

10. अब्दुल हमीद

ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट के कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हमीद को 'असल उत्तर की लड़ाई' में उनकी बहादुरी के लिए 10 सितंबर 1965 को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

11. अर्देशियर तारापोर

पूना हॉर्स रेजीमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशियर तारापोर को चाविंडा की लड़ाई के लिए 11 सितंबर 1965 को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

12. अल्बर्ट एक्का 

गार्ड की ब्रिगेड रेजिमेंट के लांस नायक अल्बर्ट एक्का को ही लिख के लड़ाई मैं उनकी बहादुरी के लिए 3 दिसंबर 1971 को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

13. निर्मलजीत सिंह सेखों

भारतीय वायुसेना की 18वीं स्क्वाड्रन के फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों को श्रीनगर कश्मीर में उनकी बहादुरी के लिए 14 दिसंबर 1971 को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया, वे भारतीय वायुसेना से परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले पहले तथा अभी तक एकमात्र सैनिक है।

14. अरुण खेत्रपाल

पूना हॉर्स रेजीमेंट के लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल को शकरगढ़ सेक्टर की लड़ाई में उनकी बहादुरी के लिए 16 दिसंबर 1971 को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

15. होशियार सिंह दहिया

ग्रेनेडियर्स रेजीमेंट के मेजर होशियार सिंह दहिया को शकरगढ़ सेक्टर की लड़ाई में उनकी बहादुरी के लिए 17 दिसंबर 1971 को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

16. बन्ना सिंह

जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फेंट्री रेजिमट के नायब सूबेदार बन्ना सिंह को सियाचिन ग्लेशियर में ऑपरेशन राजीव के दौरान उनकी बहादुरी के लिए 23 मई 1987 को इन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

17. रामास्वामी परमेश्वरन

महार रेजीमेंट के मेजर रामास्वामी परमेश्वरन को श्रीलंका में ऑपरेशन पवन मैं उनकी बहादुरी के लिए 25 नवंबर 1987 को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

18. मनोज कुमार पांडे

11 गोरखा राइफल्स के लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे को जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन विजय के दौरान उनकी बहादुरी के लिए 3 जुलाई 1999 को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

19. योगेंद्र सिंह यादव

ग्रेनेडियर्स रेजीमेंट के ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव को टाइगर हिल की लड़ाई मैं उनकी बहादुरी के लिए 4 जुलाई 1999 को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

20. संजय कुमार

जम्मू और कश्मीर राइफल्स रेजीमेंट के राइफलमैन संजय कुमार को कारगिल युद्ध के दौरान उनकी बहादुरी के लिए 5 जुलाई 1999 को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

21. विक्रम बत्रा

जम्मू और कश्मीर राइफल्स के कैप्टन विक्रम बत्रा को कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन विजय मैं उनकी बहादुरी के लिए 7 जुलाई 1999 को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।


TV तथा सिनेमा में,

परमवीर चक्र(1990)

1) चेतन आनंद द्वारा निर्देशित यह एक टीवी श्रंखला है जो परमवीर चक्र विजेताओं के जीवन पर आधारित है।
2) श्रृंखला के पहले एपिसोड में मेजर सोमनाथ शर्मा के पराक्रम के बारे में दिखाया गया है।

एलओसी कारगिल(2003)

1) बॉलीवुड की यह फिल्म कारगिल युद्ध(1999)के सभी वीरो तथा शहीदों को समर्पित है जो विशेष रुप से परमवीर चक्र विजेताओं के बारे में बताती है।
2) इस फिल्म में लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे की भूमिका में अजय देवगन, सूबेदार योगेंद्र सिंह यादव की भूमिका में मनोज बाजपेई,नायब सूबेदार संजय कुमार की भूमिका में सुनील शेट्टी और कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका में अभिषेक बच्चन नजर आते हैं।

शेरशाह (2021)

1) यह फिल्म कारगिल युद्ध के परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है।
2) विष्णुवर्धन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई।

सूबेदार जोगिंदर सिंह

1)पंजाबी भाषा की यह फिल्म सूबेदार जोगिंदर सिंह की बायोपिक है।
2) यह फिल्म सन 2018 में रिलीज हुई थी जो भारत चाइना युद्ध के दौरान सिंह की बहादुरी का वर्णन करती है।

फुल फॉर्म 👉
IASISROBCCIUNESCOIPSTRAINCCSCONATOSSCDRDOBJP


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने