भारत के उप प्रधानमंत्री - पटेल से लेकर आडवाणी तक

भारत का उपप्रधानमंत्री

उप प्रधानमंत्री भारत सरकार के मंत्रिमंडल मे प्रधानमंत्री के बाद दूसरा सबसे बड़ा पद होता है। उपप्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में भारत का कार्यवाहक प्रधानमंत्री भी होता है। भारत के पहले उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल थे।

1947 से लेकर अभी तक भारत में 7 उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं जिनमें से किसी का भी कार्यकाल पूरा नहीं हुआ। आजादी से अभी तक उपप्रधानमंत्री कार्यालय कुल मिलाकर मात्र 10 वर्षो तक ही कार्यरत रहा। 

पहले प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल थे जो 15 अगस्त 1947 से लेकर उनके देहांत (दिसंबर 1950) तक पद पर रहे। पटेल सबसे लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। सरदार पटेल के देहांत के बाद यह यह पद 1967 तक खाली रहा।

1967 में मोरारजी देसाई भारत के दूसरे उप प्रधानमंत्री बने। मोरारजी देसाई के पद से हटने के बाद यह पद फिर 10 सालों के लिए खाली रहा। 1969 में मोरारजी देसाई की सरकार मैं चरण सिंह तथा जगजीवन राम भारत के तीसरे व चौथे उप प्रधानमंत्री बने। मोरारजी देसाई की सरकार गिरने के बाद चौधरी चरण सिंह भारत के प्रधानमंत्री बने। चरण सिंह की सरकार में यशवंतराव चौहान उप प्रधानमंत्री बने। 

यशवंत राव के बाद यह पद एक बार फिर लगभग 9 सालों के लिए रिक्त रहा। उसके बाद देवीलाल भारत के उपप्रधानमंत्री बने। देवीलाल पहली बार जनता दल से तथा दूसरी बार समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रिय) से उप प्रधानमंत्री बने। वे दो अलग-अलग पार्टियों से उपप्रधानमंत्री रहने वाले एकमात्र व्यक्ति है।

 देवीलाल के बाद एक बार फिर यह पद लगभग 10 वर्षो तक रिक्त रहा। उसके बाद अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार में लालकृष्ण आडवाणी भारत के उप प्रधानमंत्री बने। आडवाणी जी 22 मई 2004 तक उप प्रधानमंत्री पद पर रहे। आडवाणी जी के बाद से यह पद अभी तक रिक्त है।


उप-प्रधानमंत्रियों की सूची

1. वल्लभभाई पटेल

15 अगस्त 1947 को भारत की आजादी के साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के पहले उप प्रधानमंत्री बने। वे अपने देहांत (15 दिसंबर 1950) तक पद पर रहे। वे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले उप प्रधानमंत्री है।

  • जीवनकाल = 31 अक्टूबर 1875 से 15 दिसंबर 1950
  • कार्यकाल = 15-8-1947 से 15-12-1950 तक 
  • कुल समय = 3 वर्ष, 122 दिन
  • संसदीय क्षेत्र = संविधान सभा के सदस्य
  • शपथ = राजेंद्र प्रसाद 
  • प्रधानमंत्री= जवाहारलाल नेहरू
  • पार्टी = कांग्रेस 

Note - 16 दिसंबर 1950 से 22 मार्च 1967 तक प्रधानमंत्री का पद खाली रहा।

2. मोरारजी देसाई

13 मार्च 1967 को मोरारजी देसाई भारत के दूसरे उप प्रधानमंत्री बने। वे 19 जुलाई 1969 तक पद पर रहे।

  • जीवनकाल = 29 फरवरी 1896 से 10 अप्रैल 1995
  • कार्यकाल = 13-3-1967 से 19-7-1969
  • कुल समय = 2 वर्ष, 128 दिन
  • संसदीय क्षेत्र = सुरत
  • शपथ = सर्वपल्ली राधाकृष्णन
  • प्रधानमंत्री = इंदिरा गांधी
  • पार्टी = कांग्रेस

Note - 20 जुलाई 1969 से 23 जनवरी 1979 तक प्रधानमंत्री का पद रिक्त रहा।

3. चरण सिंह

24 जनवरी 1979 को चौधरी चरण सिंह, जगजीवन राम के साथ पहले गैर कांग्रेसी उप प्रधानमंत्री बने। वे 16 जुलाई 1979 तक कुल 173 दिनों तक पद पर रहे।

  • जीवनकाल = 23 दिसंबर 1902 से 29 मई 1987
  • कार्यकाल = 24-1-1979 से 16-7-1979
  • कुल समय = 173 दिन
  • संसदीय क्षेत्र = बागपत
  • शपथ = नीलम संजीव रेड्डी
  • प्रधानमंत्री = मोरारजी देसाई
  • पार्टी = जनता पार्टी

4. जगजीवन राम

24 जनवरी 1979 को चौधरी चरण सिंह के साथ ही जगजीवन राम भारत के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने। वे 28 जुलाई 1979 तक कुल 185 दिनों के लिए पद पर रहे।

  • जीवनकाल = 5 अप्रैल 1908 से 6 जुलाई 1986
  • कार्यकाल = 24-1-1979 से 28-7-1979
  • कुल समय = 185 दिन 
  • संसदीय क्षेत्र = सासाराम 
  • शपथ = नीलम संजीव रेड्डी
  • प्रधानमंत्री = मोरारजी देसाई
  • पार्टी = जनता पार्टी

5. यशवंत राव चौहान

मोरारजी देसाई की सरकार गिरने के बाद चौधरी चरण सिंह भारत के प्रधानमंत्री बने। चरण सिंह के सरकार में 28 जुलाई 1979 को यशवंतराव चौहान भारत के उप प्रधानमंत्री बने। वे 24 जनवरी 1980 तक कुल 170 दिनों के लिए पद पर रहे।

  • जीवनकाल = 12 मार्च 1913 से 25 नवंबर 1984
  • कार्यकाल = 28-7-1979 से 14-1-1980
  • कुल समय = 170 दिन
  • संसदीय क्षेत्र = सतारा 
  • शपथ = नीलम संजीव रेड्डी 
  • प्रधानमंत्री = चरण सिंह 
  • पार्टी = कांग्रेस (यू)

Note - 15 जनवरी 1980 से 1 दिसंबर 1989 तक उप प्रधानमंत्री का पद रिक्त रहा।

6. देवी लाल

वीपी सिंह की सरकार में 2 दिसंबर 1989 को देवीलाल चौधरी भारत के उप प्रधानमंत्री बने। वे दो अलग-अलग समय तथा सरकारों में उप प्रधानमंत्री बने। पहली बार 2 दिसंबर 1989 से 1 अगस्त 1990 तक पद पर रहे।

  • जीवनकाल = 25 सितंबर 1915 से 6 अप्रैल 2001
  • कार्यकाल = 2-12-1989 से 1-8-1990
  • कुल समय = 242 दिन
  • संसदीय क्षेत्र = रोहतक और सीकर
  • शपथ = आर वेंकटरमन
  • प्रधानमंत्री = वीपी सिंह
  • पार्टी = जनता दल

Note - 2 अगस्त 1990 से 9 नवंबर 1990 तक प्रधानमंत्री का पद रिक्त रहा।

[6]. देवी लाल 

वीपी सिंह की सरकार गिरने के बाद देवीलाल, चंद्रशेखर की सरकार में भी उपप्रधानमंत्री रहे। वे 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक पद पर रहे।

  • कार्यकाल = 10-11-1990 से 21-6-1991
  • कुल समय = 223 दिन
  • संसदीय क्षेत्र = रोहतक और सीकर
  • शपथ = आर वेंकटरमन
  • प्रधानमंत्री = चंद्रशेखर
  • पार्टी = समाजवादी जनता पार्टी

Note - 22 जून 1991 से 28 जून 2002 तक उप प्रधानमंत्री का पद रिक्त रहा।

7. लालकृष्ण आडवाणी

अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार में लालकृष्ण आडवाणी 29 जून 2002 को भारत के उप प्रधानमंत्री रहे। वह 22 मई 2004 तक कुल 1 वर्ष 328 दिनों के लिए पद पर रहे।

  • जन्म = 8 नवम्बर 1927
  • कार्यकाल = 29-6-2002 से 22-5-2004
  • कुल समय = 1 वर्ष, 328 दिन
  • संसदीय क्षेत्र = गांधीनगर
  • शपथ = के आर नारायण
  • प्रधानमंत्री = अटल बिहारी वाजपेई
  • पार्टी = भारतीय जनता पार्टी

Note - 23 मई 2004 से अभी तक उप प्रधानमंत्री का पद खाली है।

फुल फॉर्म 👉
IASISROBCCIUNESCOIPSTRAINCCSCONATOSSCDRDOBJP


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने