भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची-नेहरू से लेकर मोदी तक

भारत के प्रधानमंत्री 

भारत का प्रधानमंत्री भारत सरकार का मुख्य कार्यकारी अधिकारी होता है। भारत का राष्ट्रपति भारत का संवैधानिक प्रमुख होता है लेकिन कार्यकारी अधिकार प्रधानमंत्री तथा उनकी चुनी हुई मंत्री परिषद के पास होते हैं अतः राष्ट्रपति केवल नाम मात्र का प्रमुख होता है। प्रधानमंत्री और उनका मंत्रिमंडल हमेशा लोकसभा के प्रति उत्तरदाई होता है। लोकसभा भारतीय संसद का निचला सदन होता है जहां से बहुमत वाली पार्टी का नेता ही भारत का प्रधानमंत्री बनता है। प्रधानमंत्री भारतीय संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा में से किसी भी एक सदन का सदस्य हो सकता है। वरीयता क्रम में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति के बाद तीसरे स्थान पर आता है।

प्रधानमंत्री की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है। हालांकि प्रधानमंत्री को लोकसभा में अपने समर्थन में बहुमत सिद्ध करना होता है। प्रधानमंत्री केंद्र सरकार की मंत्रिपरिषद का अध्यक्ष होता है। वह मंत्री परिषद के सदस्यों का चयन और उन्हें बर्खास्त कर सकता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 74 के तहत मंत्रिपरिषद की सलाह राष्ट्रपति के लिए बाध्यकारी होती है।

1947 से लेकर अभी तक कुल 14 प्रधानमंत्री रहे। पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे जो 15 अगस्त 1947 से लेकर उनके देहांत तक पद पर रहे। पंडित नेहरू अभी तक सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले व्यक्ति है। नेहरू जी के बाद लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने। शास्त्री जी ताशकंद में अपने देहांत तक पद पर रहे। शास्त्री जी के देहांत के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरु की बेटी इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी। 1977 के चुनाव में पहली बार कांग्रेस पार्टी की हार हुई तथा मोरारजी देसाई पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने। मोरारजी देसाई के इस्तीफा देने के बाद चौधरी चरण सिंह भारत के प्रधानमंत्री बने। 

1980 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई और इंदिरा गांधी एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बनी। इंदिरा गांधी का दूसरा कार्यकाल उनके देहांत 31 अक्टूबर 1984 तक चला। उसके बाद उनके बेटे राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने। लगभग 38 सालों तक नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य भारत के प्रधानमंत्री रहे।

1989 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद राजीव गांधी के पूर्व कैबिनेट सहयोगी विश्वनाथ प्रताप सिंह भारत के प्रधानमंत्री बने। सीपी सिंह के इस्तीफा देने के बाद चंद्रशेखर भारत के प्रधानमंत्री बने। 1991 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी फिर से सत्ता में लौटी तथा पीवी नरसिम्हा राव भारत के प्रधानमंत्री बने। फिर 13 दिनों के लिए अटल बिहारी बाजपेई जी की सरकार बनी उसके बाद एचडी देवेगौड़ा और इन्द्र कुमार गुजराल भारत के प्रधानमंत्री बने। 1998 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेई भारत के प्रधानमंत्री रहे। वाजपेई जी के बाद 2014 तक मनमोहन सिंह और उनके बाद 2014 से नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं।

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची

1. जवाहरलाल नेहरू

पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले एवं सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री है। वे 15 अगस्त 1947 से लेकर अपने देहांत (27 मई 1964) तक कुल 16 वर्ष 286 दिनों तक प्रधानमंत्री रहे।

  • जीवनकाल = 14 नवंबर 1889 से 27 मई 1964
  • संसदीय क्षेत्र = यूनाइटेड प्रोविंस, फुलपुर
  • कार्यकाल = 15-8-1947 से 27-5-1964
  • कुल समय = 16 वर्ष 286 दिन
  • सफथ = सी राजगोपालाचारी एवं राजेंद्र प्रसाद 
  • पार्टी = कांग्रेस

Note- नेहरू जी के देहांत के बाद कांग्रेस नेता एवं साबरकांठा से सांसद गुलजारी लाल नंदा 27 मई 1964 से 9 जून 1964 तक(13 दिनों के लिए) भारत के कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे।

2. लालबहादुर शास्त्री 

लाल बहादुर शास्त्री जी 9 जून 1964 को भारत के प्रधानमंत्री बने एवं 11 जनवरी 1966 को तत्कालीन USSR के ताशकंद में पद पर रहते हुए उनका देहांत हो गया। वह कुल 1 साल 216 दिनों के लिए भारत के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया।

  • जीवनकाल = 2 अक्टूबर 1904 से 11 जनवरी 1966
  • कार्यकाल = 9-6-1964 से 11-1-1966
  • कुल समय = 1 वर्ष 216 दिन
  • संसदीय क्षेत्र = इलाहाबाद
  • सपथ = सर्वपल्ली राधाकृष्णन
  • पार्टी = कांग्रेस 

Note- शास्त्री जी के देहांत के बाद एक बार फिर गुलजारी लाल नंदा 11 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966 तक (13 दिनों के लिए) भारत के कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे।

3. इंदिरा गांधी 

शास्त्री जी के देहांत के बाद, 24 जनवरी 1966 को इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी। उनका पूरा कार्यकाल दो अलग-अलग समय में पूरा हुआ। पहली बार में वह 24 जनवरी 1966 से लेकर 24 मार्च 1977 तक कुल 11 वर्ष 59 दिन भारत की प्रधान मंत्री रही।

  • जीवनकाल = 19 नवंबर 1917 से 31 अक्तूबर 1984
  • कार्यकाल = 24-1-1966 से 24-3-1977
  • कुल समय = 11 वर्ष, 59 दिन
  • संसदीय क्षेत्र = उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद,राय बरेली 
  • शपथ = सर्वपल्ली राधाकृष्णन, वीवी गिरी 
  • पार्टी = कांग्रेस

Note- मोरारजी देसाई तथा चौधरी चरण सिंह के बाद इंदिरा गांधी एक बार फिर भारत की प्रधानमंत्री बनी। 

4. मोरारजी देसाई 

1977 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार हुई और 24 मार्च 1977 को मोरारजी देसाई भारत के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने। वे 28 जुलाई 1979 तक कुल 2 साल, 126 दिनों के लिए भारत के प्रधानमंत्री रहे। मोरारजी देसाई अविश्वास प्रस्ताव के द्वारा हटाए जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री है।

  • जीवनकाल = 29 फरवरी 1896 से 10 अप्रैल 1995
  • कार्यकाल = 24-3-1977 से 28-7-1979
  • कुल समय = 2 वर्ष, 126 दिन
  • संसदीय क्षेत्र = सूरत 
  • शपथ = बी डी जत्ती 
  • पार्टी = जनता पार्टी 

5. चरण सिंह 

मोरारजी देसाई की सरकार गिरने के बाद 28 जुलाई 1979 को चौधरी चरण सिंह भारत के प्रधानमंत्री बने। वे 14 जनवरी 1980 तक कुल 170 दिनों तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। चौधरी चरण सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान एक बार भी संसद का सामना नहीं किया।

  • जीवनकाल = 23 दिसंबर 1902 से 29 मई 1987
  • कार्यकाल = 28-7-1979 से 14-1-1980
  • कुल समय = 170 दिन
  • संसदीय क्षेत्र = बागपत 
  • शपथ = नीलम संजीव रेड्डी 
  • पार्टी = जनता पार्टी (सेक्युलर)

[3] इंदिरा गांधी

चौधरी चरण सिंह की सरकार गिरने के बाद भारत में दोबारा लोकसभा चुनाव हुए जिनमें कांग्रेस पार्टी की जीत हुई तथा इंदिरा गांधी एक बार फिर भारत की प्रधानमंत्री बनी।

  • कार्यकाल = 14-1-1980 से 31-10-1984
  • कुल समय = 4 वर्ष, 291 दिन 
  • संसदीय क्षेत्र = मेडक (तेलंगाना)
  • शपथ = नीलम संजीव रेड्डी
  • पार्टी = कांग्रेस

अपने दोनों कार्यकाल को मिलाकर इंदिरा गांधी कुल 15 वर्ष, 350 दिनों तक भारत के प्रधानमंत्री रही।

6. राजीव गांधी

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनके बेटे राजीव गांधी, 31 अक्टूबर 1984 को भारत के प्रधानमंत्री बने तथा 31 दिसंबर 1984 तक उन्होंने अपना पहला कार्यकाल पूरा किया। उसके बाद उन्होंने अपने नए कार्यकाल के लिए 31 दिसंबर 1984 को ही प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तथा 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वे कुल 5 साल और 32 दिनों के लिए पद पर रहे।

  • जीवनकाल = 20 अगस्त 1944 से 21 मई 1991
  • कार्यकाल = 31-10-1984 से 2-12-1989
  • कुल समय = 5 वर्ष, 32 दिन
  • संसदीय क्षेत्र = अमेठी
  • शपथ = जैल सिंह 
  • पार्टी = कांग्रेस 

7. वी पी सिंह 

1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार हुई एवं 2 दिसंबर 1989 को विश्वनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे 10 नवंबर 1990 तक कुल 343 दिन और के लिए भारत के प्रधानमंत्री रहे।

  • जीवनकाल = 25 जून 1931 से 27 नवंबर 2008
  • कार्यकाल = 2-12-1989 से 10-11-1990
  • कुल समय = 343 दिन
  • संसदीय क्षेत्र = फतेहपुर 
  • शपथ = आर वेंकटरमन
  • पार्टी = जनता दल

8. चंद्रशेखर

बीपी सिंह के बाद 10 नवंबर 1990 को चंद्रशेखर भारत के प्रधानमंत्री बने। वे 21 जून 1991 तक कुल 223 दिनों के लिए पद पर रहे। अपने कार्यकाल के दौरान वे बलिया से लोकसभा सांसद थे।

  • जीवनकाल = 17 अप्रैल 1927 से 8 जुलाई 2007
  • कार्यकाल = 10-11-1990 से 21-6-1991
  • कुल समय = 223 दिन
  • संसदीय क्षेत्र = बलिया (उतर प्रदेश)
  • शपथ = आर वेकेंटरमन
  • पार्टी = समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय)

9. पीवी नरसिंह राव 

चंद्रशेखर के बाद 21 जून 1991 को पीवी नरसिम्हा राव भारत के प्रधानमंत्री बने। वे 16 मई 1996 तक कुल 4 वर्ष 330 दिनों के लिए पद पर कार्यरत रहे।

  • जीवनकाल = 28 जून 1921 से 23 दिसंबर 2004
  • कार्यकाल = 21-6-1991 से 16-5-1996
  • कुल समय = 4 वर्ष, 330 दिन
  • संसदीय क्षेत्र = नांद्याल (आंध्र प्रदेश)
  • शपथ = आर वेंकटरमन
  • पार्टी = कांग्रेस 

10. अटल बिहारी वाजपेई 

1996 के लोक सभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी तथा तत्कालिन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने 16 मई 1996 को अटल बिहारी वाजपेई को प्रधान मंत्री पद की शपत दिलाई। पूर्ण बहुमत ना होने के कारण वाजपाई जी की सरकार 16 दिनों तक ही चल पाई।

  • जीवनकाल = 25 दिसंबर 1924 से 16 अगस्त 2018
  • कार्यकाल = 16-5-1996 से 1-6-1996 तक
  • कुल समय = 16 दिन
  • संसदीय क्षेत्र = लखनऊ 
  • शपथ = शंकर दयाल शर्मा
  • पार्टी = भारतीय जनता पार्टी 

Note- एच डी देवगौड़ तथा इंद्र कुमार गुजराल के बाद अटल बिहारी वाजपेई एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बने। इस बार वह लगातार 6 वर्ष और 64 दिनों तक पद पर रहे।

11. एचडी  देवगौड़ा 

वाजपाई जी की सरकार गिरने के बाद 1 जून 1996 को एचडी देवगौड़ा भारत के प्रधानमंत्री बने। वे 21 अप्रैल 1997 तक कुल 324 दिनों के लिए पद पर रहे।

  • जीवनकाल = 18 मई 1933 से - जीवीत 
  • कार्यकाल = 1-6-1996 से 21-4-1997
  • कुल समय = 324 दिन
  • संसदीय क्षेत्र = कर्नाटक से राज्यसभा सांसद
  • शपथ = शंकर दयाल शर्मा 
  • पार्टी = जनता दल (यूनाइटेड फ्रंट)

12. इंद्र कुमार गुजराल

एच डी देवगौड़ा की सरकार गिरने के बाद उसी पार्टी के इंद्र कुमार गुजराल भारत के प्रधानमंत्री बने। वे कुल 332 दिनों के लिए पद पर रहे।

  • जीवनकाल = 4 दिसंबर 1919 से 30 नवंबर 2012
  • कार्यकाल = 21-4-1997 से 19-3-1998
  • कुल समय = 332 दिन
  • संसदीय क्षेत्र = बिहार से राज्यसभा सांसद
  • शपथ = शंकर दयाल शर्मा
  • पार्टी = जनता दल (यूनाइटेड फ्रंट)

[10] अटल बिहारी वाजपेई

पहली बार मात्र 16 दिनों में सरकार गिर जाने के बाद 19 मार्च 1998 को अटल बिहारी वाजपेई एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बने। इस बार वह लगातार 6 वर्ष 64 दिनों तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।

  • कार्यकाल = 19-3-1998 से 22-5-2004
  • कुल समय = 6 वर्ष 64 दिन
  • संसदीय क्षेत्र = लखनऊ
  • सफथ = के आर नारायण
  • पार्टी = भारतीय जनता पार्टी

अपने दोनों कार्यकालो को मिलाकर वाजपेई जी कुल 6 वर्ष और 80 दिन तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।

13. मनमोहन सिंह

2004 के आम चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन UPA को बहुमत मिली और 22 मई 2004 को मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री बने। 

  • जीवनकाल = 26 सितंबर 1932 से - जीवित 
  • कार्यकाल = 22-5-2004 से 26-5-2014 तक
  • कुल समय = 10 वर्ष, 4 दिन
  • संसदीय क्षेत्र = असम से राज्यसभा सदस्य
  • सफथ = एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल
  • पार्टी = कांग्रेस

14. नरेंद्र मोदी

2014 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 282 सीटें मिली तथा नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री बने। 2019 के आम चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिली तथा नरेंद्र मोदी एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बने। 

  • जन्म = 17 सितंबर 1950
  • कार्यकाल = 26 मई 2014 से - वर्तमान प्रधानमंत्री
  • कुल समय = 26 मई 2014 से लगातार अभी तक
  • संसदीय क्षेत्र = वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
  • सफथ = प्रणब मुखर्जी, रामनाथ कोविंद
  • पार्टी = भारतीय जनता पार्टी

नरेंद्र मोदी जी के बारे में और अधिक जानने के लिए यहां पर क्लिक करें 👉 नरेंद्र मोदी जी का संपूर्ण जीवन परिचय

फुल फॉर्म 👉
IASISROBCCIUNESCOIPSTRAINCCSCONATOSSCDRDOBJP

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने