भूपेंद्र पटेल का जीवन परिचय

शुरुआत जीवन एवं शिक्षा/Early Life and Education 

भूपेंद्र भाई पटेल का जन्म 15 जुलाई 1962 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ। उन्होंने 1982 में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, अहमदाबाद से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया।

भूपेंद्र भाई पटेल पेशे से एक बिल्डर है। वह सरदारधाम विश्व पाटीदार केंद्र के ट्रस्टी और विश्व उमिया फाउंडेशन की स्थाई समिति के अध्यक्ष है। वह दादा भगवान द्वारा स्थापित अक्रम विज्ञान आंदोलन के समर्थक है। उन्हें क्रिकेट और बैडमिंटन में रुचि है।

भूपेंद्र भाई पटेल की पत्नी का नाम हेतल पटेल है। इनका एक बेटा (अनुज) है। अनुज की पत्नी अर्थात भूपेंद्र पटेल की पुत्रवधु का नाम देवांशी पटेल है।

राजनितिक करियर/Political Career 

भूपेंद्र भाई पटेल भारतीय जनता पार्टी तथा आर एस एस के सदस्य है जो वर्तमान में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत है। भारतीय जनता पार्टी ने भूपेंद्र भाई पटेल के चेहरे पर गुजरात का 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा तथा पार्टी ने गुजरात चुनाव इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए 157 सीटे जीती। 

निगम पार्षद/Municipal Councillor 

भूपेंद्र भाई पटेल 1995 से 1996, 1999 से 2000 और 2004 से 2006 तक मेमनगर नगरपालिका के सदस्य रहे। वह 1999 से 2000 तक मेमनगर नगर पालिका के अध्यक्ष भी थे। वह 2008 से 2010 तक अहमदाबाद नगर निगम के स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे। 2010 से 2015 तक वह थलतेज वार्ड के पार्षद थे। 2015 से 2017 तक अहमदाबाद सरकारी विकास प्राधिकरण (AUDA) के अध्यक्ष रहे। वह AMC की स्थाई समिति के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

गुजरात विधानसभा सदस्य/Gujrat MLA

2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र भाई पटेल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शशिकांत पटेल के खिलाफ घटलोडिया विधानसभा छेत्र से रिकॉर्ड 1,70,000 मतो के अंतर से जीत हासिल की और गुजरात विधानसभा के सदस्य बनें।

2022 गुजरात विधानसभा चुनावों में उन्होंने फिर से घोटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अपने निकटतम उम्मीदवार अमीबेन याग्निक को हराकर एक बार फिर गुजरात विधानसभा के सदस्य बने।

गुजरात के मुख्यमंत्री/Chief Minister of Gujrat 

11 सितंबर 2021 को गुजरात के तत्कालिन मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 12 सितंबर 2021 को गांधीनगर में पार्टी विधायको की बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता और गुजरात के मुख्यमंत्री रूप में भूपेंद्र भाई पटेल को सर्वसम्मति से चुना गया। उन्होंने 13 सितंबर 2021 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप मे शपथ ग्रहण की।

भारतीय जनता पार्टी ने 2022 का गुजरात विधानसभा चुनाव भूपेंद्र भाई पटेल के नेतृत्व में लड़ा। इस चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी को 182 में से रिकॉर्ड तोड़ 157 सीटें मिली। भारतीय जनता पार्टी ने 1986 में कांग्रेस द्वारा प्राप्त की गई अधिकतम 149 सीटों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भूपेंद्र भाई पटेल 12 दिसंबर 2022 को एक बार फिर गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

सोशल मीडिया/Social Media 

Twitter 

भूपेंद्र भाई पटेल का ट्विटर अकाउंट @bhupendrapbjp है जिस पर वर्तमान में 4.5 लाख से अधिक फॉलोवर्स है तथा भूपेंद्र भाई पटेल 500 से अधिक लोगों को फोलो करते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप उन्हें ट्विटर पर फॉलो कर सकते हैं। 👉 भूपेंद्र भाई पटेल का ट्विटर अकाउंट 

Facebook 

भूपेंद्र भाई पटेल का फेसबुक अकाउंट Bhupendra Patel है जिस पर वर्तमान में 2.1 लाख से अधिक फॉलोवर्स है एवं भूपेंद्र पटेल लगभग 10 लोगों को फॉलो करते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप उन्हें फेसबुक पर फॉलो कर सकते हैं। 👉 भूपेंद्र भाई पटेल का फेसबुक अकाउंट

Instagram 

भूपेंद्र भाई पटेल इंस्टाग्राम अकाउंट bhupendrapbjp है जिस पर वर्तमान 3.5 लाख से अधिक फॉलोवर्स है। भूपेंद्र पटेल 100 से अधिक लोगों को फॉलो करते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप उन्हें को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर सकते हैं। 👉 भूपेंद्र भाई पटेल का इंस्टाग्राम अकाउंट

Koo

भारत के स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफार्म Koo पर भूपेंद्र पटेल का अकाउंट Bhupendra Patel है जिस पर वर्तमान में 1.7 लाख से अधिक फॉलोवर्स है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके उंहें को एक पर फॉलो कर सकते हैं। 👉भूपेंद्र पटेल koo अकाउंट

You Tube 

भूपेंद्र पटेल का youtube चैनल Bhupendra Patel है जिस पर वर्तमान में 1000 से अधिक सब्सक्राइबर्स है। 👉 भूपेन्द्र पटेल का यूट्यूब चैनल

अन्य व्यक्तियों का जीवन परिचय 👉

यह भी जाने 👉

फुल फॉर्म 👉
IASISROBCCIUNESCOIPSTRAINCCSCONATOSSCDRDOBJP

निष्कर्ष/Conclusion 

नमस्कार दोस्तों, आज इस आर्टिकल में हमने गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र भाई पटेल जी के संपूर्ण जीवन परिचय के बारे में जाना। आशा करता हूं कि भूपेंद्र भाई पटेल जी से जुड़ी सभी जानकारीया इस आर्टिकल में उपलब्ध करा पाया। अपने विचार कमेंट करके जरूर बताएं.... धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने