निर्मला सीतारमन का जीवन परिचय

संक्षिप्त परिचय/Brief Introduction 

निर्मला सीतारमण एक राजनीतिज्ञ है जो 2019 से भारत की वित्त मंत्री है। वह 2014 से राज्यसभा की सदस्य है। इससे पहले वह भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता थी। वह नरेंद्र मोदी के पहले मंत्रिमंडल में रक्षा मंत्री थी। वह इंदिरा गांधी के बाद भारत की दूसरी महिला रक्षा मंत्री एवं केंद्रीय बजट पेश करने वाली दूसरी महिला वित्त मंत्री है। इंदिरा गांधी के पास रक्षा तथा वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार था इसलिए निर्मला सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त एवं रक्षा मंत्री है।

निर्मला सीतारमण को फोर्ब्स के द्वारा 2021 में दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 34वे स्थान पर रखा गया था। फॉर्चून ने निर्मला सीतारमण हमको भारत की सबसे ताकतवर महीला कहा।

व्यक्तिगत जीवन/Personal Life 

निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरई में एक तमिल अयंगर परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम नारायण सीतारमण एवं माता का नाम सावित्री सीतारमण है। उन्होंने अपने स्कूली शिक्षा मद्रास और तिरुचिरापल्ली से प्राप्त की। 1980 में उन्होंने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से अर्थशास्त्र में कला स्नातक की डिग्री प्राप्त की एवं अर्थशास्त्र में ही m.a. एवं M.fill किया। फिर उन्होंने पीएचडी के लिए एडमिशन लिया लेकिन बाद में उन्हें बीच में ही छोड़ना पड़ा क्योंकि उनके पति ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में छात्रवृत्ति प्राप्त की एवं वह अपने पति के साथ लंदन चली गई थी।

निर्मला सीतारमण, जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान अपने पति परकला प्रभाकर से मिली जो आंध्र प्रदेश के नरसपुरम से है। उन्होंने 1986 में शादी की एवं उनकी एक बेटी भी है। प्रभाकर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के संचार सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं।

शुरुआती करियर/Early Career

निर्मला सीतारमण ने लंदन की रीजेंट स्ट्रीट में होम डेकोर स्टोर हैबिटेट में एक विक्रेता के रूप में कार्य किया। उन्होंने यूके में एग्रीकल्चरल इंजिनियर्स एसोसिएशन में अर्थशास्त्री के सहायक के रूप में काम किया। यूके में अपने प्रवास के दौरान उन्होंने PWC के लिए एक वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में और कुछ समय के लिए BBC वर्ल्ड सर्विस में भी काम किया। इसके अलावा वह राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के रूप में भी काम कर चुकी है।

राजनितिक करियर/Political Career 

निर्मला सीतामण 2006 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं और 2010 में उन्हे भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। 26 मई 2014 को उन्हें नरेंद्र मोदी की पहली कैबिनेट में जूनियर मंत्री बनाया गया। 26 जून 2014 को वह आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद बनी। 1 जुलाई 2016 को वह कर्नाटका से एक बार सिर्फ राज्यसभा पहुंची।

3 सितंबर 2017 को वह भारत की रक्षा मंत्री बनी। रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने वर्ष 2019 में भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए बालाकोट एयर स्ट्राइक का नेतृत्व किया। वर्तमान में वह भारत की वित्त मंत्री है तथा 4 वार्षिक बजट पेश कर चुकी है। निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली दूसरी महिला वित्त मंत्री है। उनसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वित मंत्री रहते हुए बजट पेश किया था।

केबिनेट मंत्री/Cabinet Minister 

रक्षा मंत्री/Defence Minister 

3 सितंबर 2017 को निर्मला सीतारमण भारत की रक्षा मंत्री बनी। वह इंदिरा गांधी के बाद दूसरी महिला रक्षा मंत्री थी। इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री थी एवं उनके पास रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार था इसलिए सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री है। रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना द्वारा की गई "बालाकोट एयर स्ट्राइक" का नेतृत्व किया था।

वित्त मंत्री/Finance Minister 

निर्मला सीतारमण ने 31 मई 2019 को वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय का कार्यभार संभाला। वह इंदिरा गांधी के बाद भारत की दूसरी महिला वित्त मंत्री है। क्योंकि इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री थी एवं उनके पास वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार था इसलिए निर्मला सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री है। उन्होंने 5 जुलाई 2019 को अपना पहला बजट पेश किया। अब तक वह 4 बार केंद्रीय बजट पेश कर चुकी है। उनके वित्त मंत्री रहते हुए भारत की GDP ने $3.1 ट्रिलियन का आंकड़ा पार किया।

पुरुस्कार/Award 

जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी ने 2019 में उन्हे विशिष्ट पूर्व छात्र पुरुस्कार से सम्मानित किया। फोर्स पत्रिका ने 2019 में दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में उन्हें 34वें स्थान पर रखा।

अन्य व्यक्तियों का जीवन परिचय 👉

यह भी जाने 👉

फुल फॉर्म 👉
IASISROBCCIUNESCOIPSTRAINCCSCONATOSSCDRDOBJP

निष्कर्ष/Conclusion 

नमस्कार दोस्तों, आज इस आर्टिकल में हमने भारत की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के बारे में जाना। आशा करता हूं कि निर्मला सीतारमण जी से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध करा पाया। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें तथा अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं.... धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने